इराक में आत्मघाती हमला, 7 मरे

बगदाद, 7 जून (आईएएनएस)। इराक के पश्चिमी प्रांत के अनबार के भीड़भाड़युक्त बाजार में आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह हमला शाम को हुआ, जब आत्मघाती हमलावर ने बाजार में स्वयं को उड़ा दिया।

सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493