उप्र में परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी मंगलवार देर रात घर लौटे थे। उसके कुछ समय बाद किसी ने घर की घंटी बजाई। उनके बेटे ऋतिक ने जैसे ही दरवाजा खोला बाहर खड़े दो अज्ञात हमलावरों ने तीनों लोगों को गोली मार दी। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि जब यह घटना हुई उस समय दो पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। उनसे मदद मांगी गई लेकिन उन्होंने यह कहकर सहायता करने से इनकार कर दिया, यह घटना उनके इलाके में नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटों के भीतर हमलावर नही पकड़ए गए तो शहर में बंद का ऐलान किया जाएगा।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रथम दृष्टतया यह प्रतीत हो रहा है कि दोनो पेशेवर अपराधी थे। दोनों नकाबपोश थे। अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नही चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493