इराक में तुर्की के 18 मजदूरों का अपहरण

बगदाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार को बगदाद के शिया बहुल सद्र इलाके से तुर्की के 20 मजदूरों का अपहरण कर लिया।

बगदाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार को बगदाद के शिया बहुल सद्र इलाके से तुर्की के 20 मजदूरों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह पांच बजे काला कपड़ा पहने बंदूकधारी 20 वाहनों में सवार होकर आए और तुर्की की एक निर्माण कंपनी के भवन में घुस गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हाथ बांध दिए और अपने साथ 18 मजदूरों को ले गए।

इराक के दुजैल के पास मंगलवार को काले कपड़े वाले अज्ञात बंदूकधारियों ने 42 कैदियों का अपहरण कर लिया था। इन्हें बगदाद लाया जा रहा था। रास्ते में धावा बोलकर बंदूकधारी इन्हें अपने साथ ले गए। इन सभी कैदियों को निर्दोष पाया गया था और इन्हें छोड़ा जाने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493