डरबन करेगा राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी

ऑक्लैण्ड, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के डरबन को राष्ट्रमंडल खेलों-2022 की मेजबानी मिल गई।

इसी के साथ डरबन राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला अफ्रीकी महाद्वीप का पहला शहर बन जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से संबद्ध 71 देशों और क्षेत्रों ने बुधवार को यहां आयोजित एक महासभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

डरबन ने महासभा में अपनी मेजबानी के दावे को आखिरी बार पेश किया और उसे मेजबानी मिल भी गई।

महासभा में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सदस्यों ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेले जाने वाले खेलों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 16 किए जाने के पक्ष में मतदान किया।

स्कॉटलैंड की लुईस मार्टिन को महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने मलेशिया के प्रिंस टुंकु इमरान की जगह ली। इमरान पिछले चार वर्ष से इस पद पर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493