तुर्की सशस्त्र बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शुक्रवार को सिनात, हाफ्तानिन और गारा क्षेत्रों में पीकेके ठिकानों पर तुर्की के 20 युद्धविमानों ने हवाई हमले किए। शनिवार तड़के हाकुर्क क्षेत्र में 10 युद्धक विमानों ने हवाई हमले किए।
गौरतलब है कि 13 मार्च को अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट के बाद इराक में पीकेके के ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए गए हैं। इस विस्फोट में 37 लोगों की मौत हो गई थी। पीकेके से संबद्ध कुर्दिश आतंकवादी संगठन कुर्दिस्तान फ्रीडम हॉक्स (टीएके) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
dharmpath.com dharmpath