पेरिस, 19 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल बेला हेडिड ने एक पत्रिका के मुखपत्र के लिए अर्धनग्न (टॉपलेस) तस्वीरें खिंचवाई है।
मॉडल ने अपने कपड़े हार्पस बाजार स्पेन के लिए उतारे हैं और उन्होंने अपनी नग्न तस्वीरें इस हफ्ते की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर भी साझा किए, जो इस फोटोशूट के दौरान खींचे गए थे। टेक्सेमा येस्टे ने यहां यह फोटोशूट किया।
एक तस्वीर में चिकने सुनहरे बालों में वे अपने वक्षों को अपनी हथेलियों से ढंकी नजर आ रही हैं और उन्होंने केवल एक अंगूठी और ब्रेसलेट पहन रखी है। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में 19 वर्षीय हस्ती एक भूरे रंग की काट कर छोटी की गई टॉप में है जो इस तरह उठा हुआ है कि उनके वक्ष का निचला हिस्सा झलक रहा है।
हेडिड ने अपने इंस्टाग्राम खाते में पत्रिका के लिए खींची गई तस्वीरों के अलावा उनके जोइस जींस के नए अभियान के लांच के दौरान खीचीं गई तस्वीरों को भी साझा किया है।
dharmpath.com dharmpath