सुलेमान बेग कस्बे में हश्द शाबी इकाई की जांच चौकी पर एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।
सूत्र ने कहा कि कुछ मिनटों बाद जैसे ही लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए एक और विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा कि हमलावरों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए चिर परिचित अंदाज में पहला विस्फोट किया और फिर भीड़ जुट जाने पर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए दूसरा विस्फोट किया।
इराकी सेना तथा सहयोगी अर्धसैनिक इकाइयां उत्तरी व पश्चिमी इराक के इलाकों को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से छुड़ाने के लिए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं। आईएस ने इन इलाकों पर जून 2014 से ही कब्जा कर रखा है।
संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने में इराक में आतंकवाद, हिंसा तथा सशस्त्र संघर्ष में 741 इराकी मारे जा चुके हैं, जबकि 1,374 लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath