इराक में मारे गए हिमाचल के 4 श्रमिकों का अंतिम संस्कार मंगलवार को

शिमला, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों मारे गए हिमाचाल प्रदेश से तालुक रखने वाले चार श्रमिकों के शव अवशेष सोमवार को उनके मूल स्थान ले जाए गए जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने 2014 में इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी जिनमें यह चार श्रमिक भी शामिल थे। इन चार श्रमिकों की पहचान 27 वर्षीय अमन कुमार, 26 वर्षीय इंदरजीत, 38 वर्षीय संदीप कुमार और 32 वर्षीय हेमराज के रूप में की गई है। यह सभी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले थे। इनके परिजनों को मंगलावार को इनका शव दिया जाएगा।

इससे पहले दिन में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह 38 भारतीयों के शवों के अवशेष को भारत वापस लेकर आए।

पंजाब के 27 और हिमाचल प्रदेश के चार श्रमिकों के शवों को अमृतसर के गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। बाकी के सात शवों को पश्चिम बंगाल (3) और बिहार (4) भेज दिया गया।

हिमाचल के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी राज्य के अधिकारियों के साथ शवों को लेने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493