इराक में सुरक्षा बलों ने आईएस के कब्जे वाले इलाके मुक्त कराए

ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड ने बयान में कहा कि सैन्य टुकड़ियां और संबद्ध सुन्नई कबायली लड़ाके प्रांतीय राजधानी रमादी से लगभग 190 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिमी शहर अल-बगदादी के ग्रामीण इलाके जजिरात अल-बगदादी से आईएस आतंकवादियों को खदेड़ने में सफल रहे।

बयान में हालांकि झड़पों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, पर यह बताया गया है कि इस दौरान आईएस के 10 से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई भाग खड़े हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493