एक स्थानीय पुलिस सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, “ताजा रिपोर्टो में आत्मघाती विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई है।”
सूत्र के मुताबिक, यह हमला शाम में उस समय हुआ, जब इसकंदरिया में फुटबाल मैच के दौरान भीड़ में मौजूद आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को उड़ा दिया।
इस हमले में शहर के महापौर अहमद अल-खफाजी की भी मौत हो गई है। घायलों में शिया मिलिशिया के स्थानीय नेता असैब अहल अल-हक भी शामिल हैं।
बाबील प्रांत की राजधानी हिला के उत्तर में इसकंदरिया स्थित है।
dharmpath.com dharmpath