सीरिया में आईएस का कमांडर ढेर

अमेरिकी रक्षा मंत्री एश कार्टर ने शुक्रवार को बताया कि अब्द अल-रहमान मुस्तफा अल-कादुली को इस सप्ताह अमेरिकी सेना के हवाई हमलों में मार गिराया गया। उसने आईएस के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया है। कादुली को हाजी इमाम और अल-अफरी के नाम से भी जाना जाता है।

कार्टर ने कहा, “हमने आईएस की आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंड जुटा रहे उसके नेता को मार गिराया गया है।”

कार्टन ने हालांकि अल-अफरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।

कई विश्लेषकों का मानना है कि वह आएस में दूसरे नंबर पर था और जल्दी ही संगठन का नेतृत्व कर सकता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493