इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि आंकड़ों के अनुसार 410 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 1,050 अन्य घायल हो गए।
बयान में कहा गया कि इराक में संयुक्त राष्ट्र के दूत और यूएनएएमआई के प्रमुख जैन क्यूबिस ने इराक के पूर्वी प्रांत दियाला के मकदादिया शहर में एक अंतिम संस्कार के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट तथा अबू गरेब इलाकों और राजधानी बगदाद की सादर सिटी के बाजार में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
क्यूबिस ने कहा, “इन हमलों का एक ही लक्ष्य था, इराक की एकता को तोड़ना।”
उन्होंने इराक सरकार से इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ जल्द कड़ी करने के लिए कहा।
यूएनएएमआई ने इससे पहले जनवरी माह में यहां संघर्षो तथा आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या 849 बताई थी, जिसमें 1,450 अन्य घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath