नरेन्द्र मोदी पटना उच्च न्यायालय शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। पटना उच्च न्यायालय के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का समापन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

पटना उच्च न्यायालय के 100 वर्ष पूरे होने पर उच्च न्यायालय शताब्दी समारोह मना रहा है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मोदी 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे पटना पहुंचेंगे और दो बजे पटना उच्च न्यायालय परिसर में समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।

इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा देश के प्रधान न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा देश एवं समाज के नामी-गिरामी लोगों के भाग लेने की संभावना है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल 18 अप्रैल को अदालत के मशहूर लॉन में इसके शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर शानदार वास्तुकला की प्रतीक अदालत की इस इमारत को खूबसूरती के साथ रोशन किया गया था और एक स्मृति चिह्न् भी जारी किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493