समाचार एजेंसी सना के अनुसार, बुल्गारिया, ग्रीस, जर्मनी, अमेरिका, चीन, रूस और कनाडा के 33 विदेशी पत्रकारों का एक समूह कंसाबा के दौरे पर गया था, जब वे गोलाबारी की चपेट में आ गए। यहां पहले तुर्की समर्थक विद्रोहियों ने कब्जा कर रखा था, जिसे सेना ने मध्य जनवरी में फिर अपने नियंत्रण में ले लिया।
सन्य सूत्रों के हवाले से सना एजेंसी ने बताया कि कंसाबा पर हमला सीरिया में संघर्ष समाप्ति को लेकर हाल ही में हुए समझौते का उल्लंघन है।
सैन्य सूत्र ने कहा, “यह संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। साथ ही यह आतंकवादी गुटों के समर्थन में तुर्की की संलिप्तता को भी दर्शाता है, जो संघर्ष विराम को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सूत्र के अनुसार, इस हमले में चार विदेशी पत्रकार घायल हो गए, जिनमें रूस, चीन, बुल्गारिया और कनाडा के पत्रकार शामिल हैं। वे उत्तरी लताकिया में संघर्ष विराम की कवरेज कर रहे थे।
संघर्ष विराम को लेकर यह समझौता अमेरिका और रूस के बीच हुआ है।
dharmpath.com dharmpath