रोलिंग स्टोन्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “हमने अपने करियर में कई खास जगहों पर परफॉर्म किया है, लेकिन हवाना में होने वाला यह शो हमारे लिए मील का पत्थर होगा। आशा करते हैं कि क्यूबा के हमारे दोस्तों व प्रशंसकों के लिए भी यह ऐसा ही होगा।”
इस कान्सर्ट से बैंड का ओले लैटिन अमेरिका टूर पूरा हो जाएगा। इस टूर के तहत वे चिली, अर्जेटीना और ऊरुग्वे में परफॉर्म कर चुके हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 21-22 मार्च को क्यूबा दौरे पर होंगे।
क्यूबा के दैनिक समाचारपत्र ‘ग्रैनमा’ ने कहा कि बैंड के मुख्य गायक मिक जैगर यहां स्पोर्ट्स सिटी में होने वाले इस कान्सर्ट की जमीन तैयार करने के लिए पिछले साल अक्टूबर में क्यूबा आए थे।
dharmpath.com dharmpath