इराक युद्ध पर ट्रंप, बुश में जुबानी जंग

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने की दौड़ में बचे छह रिपबिल्कन दावेदारों के बीच विदेश नीति के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक हुई है।

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने की दौड़ में बचे छह रिपबिल्कन दावेदारों के बीच विदेश नीति के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक हुई है।

बहस में जिस एक मुद्दे पर सभी सहमत दिखे, वह यह कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एंटोनिन स्कालिया के निधन से खाली जगह को भरने के लिए किसी न्यायमूर्ति का नामांकन नहीं करना चाहिए।

दक्षिण कैरोलिना में 20 फरवरी को होने वाले प्राइमरी से पहले यहां के ग्रीनविले में सीबीएस न्यूज चैनल पर हुई बहस में प्रत्याशी बनने के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और जेब बुश के बीच तीखी तकरार हुई।

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश अपने भाई जेब बुश के समर्थन में सोमवार से प्रचार में उतरने वाले हैं। ट्रंप ने जॉर्ज बुश को निशाने पर लेते हुए कहा कि इराक की जंग बहुत बड़ी गलती थी।

बुश ने जवाब दिया, “मैं तमाम समस्याओं के लिए बराक ओबामा द्वारा अपने भाई को जिम्मेदार ठहराने की बातें सुन सुनकर थक गया हूं।” फिर, उन्होंने ट्रंप को निशाने पर लेते हुए कहा, “मेरे भाई ने देश को सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा तंत्र बनाया था। जबकि, डोनाल्ड ट्रंप रियलिटी टी.वी. शो बनाने में लगे हुए हैं।”

फिर बारी ट्रंप की आई। उन्होंने कहा कि यह जॉर्ज बुश का ही समय था, जब 11 सितंबर, 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। लोगों के नारों के बीच ट्रंप ने कहा, “यह हमें सुरक्षित रखना तो नहीं था।”

प्रत्याशी पद के एक अन्य दावेदार और फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो इस मौके पर जॉर्ज बुश के बचाव में आगे आए। रुबियो ने कहा, “उन्होंने हमें सुरक्षित रखा और मैं इसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि 2001 का यह आतंकी हमला इसलिए मुमकिन हुआ, क्योंकि जॉर्ज बुश के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ओसामा बिन लादेन को मारने में असफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493