स्वयं पर डाक टिकट चाहती हैं लार्सन

लॉस एंजेलिस, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका ब्री लार्सन की ख्वाहिश है कि एक दिन उन पर एक डाक टिकट जारी हो। उन्हें लगता है कि डाक टिकट जारी होने का मतलब होगा कि उन्होंने कुछ बड़ा काम किया है।

लार्सन ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मेरा सपना रहा है कि मैं डाक टिकट पर नजर आऊं। मुझे लगता है कि जिन लोगों के ऊपर डाक टिकट जारी होता है, उन्होंने वास्तव में कोई महत्वपूर्ण काम किया होता है। “

26 वर्षीया ने पहले भी बताया है कि मनोरंजन जगत में उनके प्रशंसक उनके कंफर्ट जोन से बाहर हैं।

उन्होंने बताया, “पिछले साल का मेरा हर कदम मेरे लिए एक नया अनुभव था और एक चीज मेरे कंफर्ट जोन से बिलकुल बाहर थी। मैं खुद से सवाल करती रहती हूं। इस उद्योग में चीजें तेजी से बदलती रहती हैं। मुझे लगता है कि किसी तरह की उम्मीदें न पालना ही खुशी से जीने का तरीका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493