बगदाद, 7 मई (आईएएनएस)। इराक में 12 मई को होने वाले संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार की मोसुल शहर के नजदीक चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यह घटना शनिवार रात अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति के प्रचार समर्थक होने का बहाना कर अल-लज्जगा के फारूक जरजौर अल-जुबौरी के घर में दाखिल होने के बाद हुई।
अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने भागने से पहले उनकी हत्या कर दी।
अल-जुबौरी सलाहुद्दीन प्रांत के तिकरित विश्वविद्यालय में एक शिक्षक थे।
इराकी संसद की 329 सीटों के लिए 12 मई को होने वाले चुनाव में 7,000 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के बीते दिसंबर में पराजय के बाद यह पहला आम चुनाव है।
dharmpath.com dharmpath