मार्टिन फ्रीमैन जासूसी फिल्म ‘द ऑपरेटिव’ में नजर आएंगे

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मार्टिन फ्रीमैन एक अंतर्राष्ट्रीय जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘द ऑपरेटिव’ में डायने क्रूगर के साथ नजर आएंगे।

फिल्म के लेखक और निर्देशक यूवल एडलर हैं।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, फ्रीमैन इस फिल्म में थॉमस के किरदार में नजर आएंगे जिसे इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद एक खुफिया मिशन के लिए तेहरान भेजती है।

‘द ऑपरेटिव’ इजरायली किताब ‘द इंग्लिश टीचर’ पर आधारित है जिसे पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी यिफताक रीचर अतिर ने लिखा है और जो मोसाद कर्मियों की वास्तविक कहानियों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493