बगदाद, 4 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सऊदी अरब में आतंकवाद के आरोप में एक प्रमुख शिया धर्मगुरु निम्र अल निम्र को फांसी दिए जाने की घोषणा के दो दिनों बाद सोमवार को इराक के बबिल प्रांत में तीन सुन्नी मस्जिदों को बम से उड़ा दिया गया। एक प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सैन्य वर्दी पहने बंदूकधारियों ने बगदाद शहर से लगभग 100 किमी दक्षिण में स्थित हिला शहर में एक सुन्नी मस्जिद को बम से उड़ा दिया।
सूत्रों के मुताबिक, एक अन्य समूह ने हिला के उत्तर में स्थित सिंजर गांव में स्थित एक मस्जिद में और हिला से लगभग 50 किमी दूर स्थित इस्कंदरिया शहर में एक मस्जिद में भी बम विस्फोट कर दिया।
इराकी सुरक्षा बलों ने तत्काल ही घटनास्थल को घेर लिया और प्रांत में शिया और सुन्नी समुदायों में प्रतिशोधक हमलों की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए।
शिया धर्मगुरु निम्र अल निम्र को फांसी दिए जाने के बाद शिया मुस्लिमों में आक्रोश भड़कने के बाद यह घटना हुई।
इराकी शिया अधिकारियों और राजनीतिज्ञों ने शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने की आलोचना की थी।
निम्र अल निम्र को फांसी दिए जाने के बाद क्षेत्र में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath