तिब्बत के 80 फीसदी गांवों में इंटरनेट

क्षेत्रीय दूरसंचार विभाग के प्रमुख चोची ने कहा कि दिसंबर 2015 तक 4,208 यानी, 80 फीसदी गांवों में इंटरनेट पहुंच गया, जबकि एक साल पहले 19.6 फीसदी गांवों में ही इंटरनेट पहुंचा हुआ था।

उनके मुताबिक, 59 फीसदी या 18.7 लाख परिवार इंटरनेट उपयोग कर रहे हैं।

दूरसंचार कंपनियों ने ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए 2015 में तिब्बत में इंटरनेट की दर कम कर दी है।

इस क्षेत्र का नगारी प्रांत दुनिया की सबसे विरल आबादी वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र के सोचेन काउंटी के लोगों ने 2014 में ई-कॉमर्स का उपयोग शुरू किया है।

सोचेन के वाणिज्य ब्यूरो के प्रमुख फुबू सेरिंग ने कहा, “2015 के आखिर तक ई-कॉमर्स आय 41 लाख युआन (6,29,800 डॉलर) से अधिक रही।” इस काउंटी की आबादी 13,200 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493