इंफाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। इरोम शर्मिला ने मंगलवार को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्सपा) के खिलाफ 16 साल लंबा अनशन तोड़ दिया। उन्होंने राजनीति में शामिल होने के इरादे की घोषणा की।
चिकित्सकों ने इरोम की नाक से वह नली निकाल दी, जिसके माध्यम से साल 2000 से उन्हें लिक्विड फूड दिया जा रहा था। मणिपुर में अफ्सपा के विरोध में वह बीते 16 साल से अनशन पर थीं।
dharmpath.com dharmpath