इलाहाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पासवान को घेरा

केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल कुछ भाजपा नेताओं ने गाड़ी से उतर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेसियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई।

इससे पहले, भाजपा नेताओं ने बमरौली एयरपोर्ट पर पासवान का स्वागत किया। इसके बाद उनकी गाड़ी सर्किट हाउस की ओर बढ़ी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोका।

दलित नेता पासवान मुस्कराते हुए गाड़ी से उतरे और कांग्रेसियों से मिलने को आगे बढ़े, लेकिन इसी बीच नारेबाजी और हुड़दंग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी गाड़ी पर चढ़ गए। यह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पासवान को घेरे में लेकर बचाव करते हुए गाड़ी में बैठाया।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले बहस, फिर धक्का-मुक्की हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493