इलाहाबाद के आयकर कार्यालय में आग, कोई हताहत नहीं

इलाहाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय, आयकर भवन में आग लग गई।

पुलिस ने कहा कि आग पर बड़ी मुश्किल के बाद नियंत्रण पाया गया। लेकिन आग से फाइलों, रिकॉर्ड्स, कंप्यूटरों और फर्नीचर को काफी नुकसान हुआ है।

आग ने संयुक्त आयुक्त के कार्यालय को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया था।

आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जांच के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के पीछे कोई और भी हो सकता है।

कार्यालय में तैनात किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493