इलाहाबाद में नदियों का जलस्तर घटा

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद शहर से बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन को हालांकि इसके बाद बीमारियां फैलने का अंदेशा है।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि बाढ़ राहत शिविरों में 400 से अधिक लोग बीमार हैं। लोगों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कई घरों में बाढ़ का पानी जमा होने से कीचड़ हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि घरों में व सड़कों पर सफाई का काम जल्द शुरू होगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की कमी आई है, जबकि यमुना का जलस्तर 30 सेंटीमीटर तक घटा है।

हालांकि दोनों नदियां इलाहाबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वाराणसी में स्थिति अब भी गंभीर है, जहां गंगा का पानी शहर के एक बड़े हिस्से में प्रवेश कर गया है। जगह-जगह फंसे लोगों को खाद्य सामग्रियों एवं पानी का इंतजार है।

वाराणसी के संभागीय आयुक्त रमेश गोकर्ण ने बताया कि गाजीपुर के रेवतीपुर इलाके में शुक्रवार को खाद्य सामग्रियों के 500 पैकेट गिराए गए हैं। शनिवार को राहत सामग्री पीड़ितों तक पहुंचाई जानी है।

वाराणसी में दो लोगों की डूबने से जान चली गई है। सड़कों एवं राजमार्गो पर पानी भरे होने की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर पानी भरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493