इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 1 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण प्रस्ताव मिले हैं।

ईईपीसी के हीरक जयंती समारोह में उन्होंने कहा, “गत 14 महीने से हम इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें 1.07 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अब तक मिले हैं।”

सरकार संशोधित विशेष प्रोत्साहन पैकेज योजना के तहत निवेशकर्ताओं को काफी प्रोत्सहन दे रही है।

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की विशाल संभावना है।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के सात संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493