‘इश्क फोरेवर’ में रॉकी के परिधानों में नजर आएंगी लीजा

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री लीजा रे आगामी रोमांटिक फिल्म ‘इश्क फोरेवर’ में एक गुप्तचर की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उन्होंने जाने-माने फैशन डिजाइनर रॉकी एस. द्वारा डिजाइन किए परिधान पहने हैं।

लीजा(43) ने इसकी पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, “मुझे रॉकी का चिर परिचित ऐजी ग्लैमरस स्टाइल पसंद है और यह इस भूमिका के लिए एकदम वाजिब है। रॉकी ने मुझे अपने नए संग्रह से भी एक परिधान दिया, जो बेहद खूबसूरत है। वह फिल्मों में ड्रेस डिजाइनिंग करने को लेकर बहुत ना-नुकुर करते हैं, क्योंकि उनकी परिधान श्रंखला बढ़िया चल रही है, इसलिए मैं ‘इश्क फोरेवर’ में उनके द्वारा मेरा स्टाइल तय करने से रोमांचित हूं।”

अजय शाह, हैरी गांधी और शब्बीर बॉक्सवाला निर्मित ‘इश्क फोरेवर’ का निर्देशन समीर सिप्पी ने किया है। फिल्म के एक बहुत बड़े हिस्से की शूटिंग केपटाउन में हुई है। यह नवंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493