मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री निकिता दत्ता आगामी धारावाहिक ‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’ में लक्ष्मी की भूमिका निभाएंगी। वह अपनी खाने-पीने की आदतों को लेकर बहुत सतर्क हैं। वह मानती हैं कि नियमित अंतराल पर खाना खाना स्वस्थ रहने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।
जोधपुर में शूटिंग के दौरान निकिता अपने साथ सूखे मेवे, फल व सलाद ले गई थीं। वह अपने साथ खाने-पीने की चीजों के कई डिब्बे लेकर गई थीं, जिसके चलते उनके सह-कलाकारों ने उन्हें डब्बावाली कहन्ना शुरू कर दिया है।
निकिता ने एक बयान में कहा, “मैं अपनी खानपान की आदतों के प्रति बहुत सजग हूं। मेरा मानना है कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में पौष्टिक आहार की अहम भूमिका है। फिट रहना जरूरी है, क्योंकि यह मेरे किरदार की मांग है।”
‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’ की कहानी जोधपुर के एक छोटे से कस्बे की लड़की लक्ष्मी के इर्दगिर्द घूमती है, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती है।
dharmpath.com dharmpath