लिलि ने ‘सिंड्रेला’ के लिए पढ़ी गांधी की जीवनी

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। डिजनी की आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ में एला की भूमिका निभा रही अभिनेत्री लिलि जेम्स ने अपने किरदार की तैयारी के लिए योग का प्रशिक्षण लिया और महात्मा गांधी जैसी भारत की महान हस्ती की जीवनी पढ़ी, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसक आंदोलन चलाया था।

‘सिंड्रेला’ के प्रचार के सिलसिले में दिए गए साक्षात्कार में लिलि ने बताया कि उन्होंने एला की भूमिका की तैयारी किस तरह की, जिसे बुराई और क्रूरता भरे माहौल में रहते हुए भी अपनी अच्छाई और सकरात्मकता को बरकरार रखना था।

फिल्म ‘सिंड्रेला’ 20 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

एला ने बताया, “शूटिंग शुरू होने से छह सप्ताह पहले मैंने घुड़सवारी सीखी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कोशिश की, योगाभ्यास करना शुरू किया, ताकि एला की तरह के तौर तरीके सीख सकूं।”

लिलि ने आगे बताया, “मैंने आध्यात्म पर भी बहुत शोध किया और गांधी जैसे महापुरषों की जीवनी पढ़ी, जो इस तरह की परिस्थितियों में रहे, जिनमें मैं कभी न रह पाती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493