इस्को, मार्सेलो खेलने के लिए तैयार हैं : जिदान

मेड्रिड, 16 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि मिडफील्डर इस्को और डिफेंडर मार्सेलो टीम सेल्टा विगो के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जिदान ने शुक्रवार को मुकाबले से पहले टीम की घोषणा की जिसमें इस्को, मार्सेलो और गैरेथ बेल के नाम शामिल हैं।

जिदान ने कहा, “मैच ट्रेनिंग की तरह नहीं होता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि सभी अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी तैयार हैं। वे जानते हैं कि 11 मैच (स्पेनिश लीग में) बाकी हैं और मैं चाहता हूं कि सभी मौजूद रहें।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस्को और अन्य खिलाड़ियों से उम्मीद है जो अच्छे फॉर्म में हैं। महत्वपूर्ण चीज यह है कि मैंने देखा सभी खिलाड़ी एकजुट हैं।”

जिदान ने अर्जेटीना के सैंटियागो सोलारी की जगह क्लब के मुख्य कोच का पद संभाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493