इस्तांबुल में छत से गिरी भारतवंशी महिला की मौत

वेलिंगटन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की एक न्यूजीलैंड की महिला की होटल की इमारत की छत से गिरने से मौत हो गई। जिस समय घटना घटी, उस समय छत पर पार्टी चल रही थी।

हुर्रियत डेली न्यूज के हवाले से सोमवार को जारी इंडियन वीकेंडर की रपट के मुताबिक, 19 सितम्बर को 31 वर्षीया केशिया हांडा की गिर कर मौत हो गई, जब इस्तांबुल के सेंट्रल बेयोग्लू जिले में स्थित ‘द ग्रैंड होटल डी लंड्रेस’ को पास के एक अपार्टमेंट से जोड़ने वाला अस्थायी पुल पैर रखते ही ध्वस्त हो गया।

हांडा के दोस्तों के मुताबिक, वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में काम करती थीं और डांस पार्टियों में शिरकत करने के लिए अकसर दुनियाभर की यात्रा करती थीं।

हांडा 16 सितम्बर को सालसा पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी दो अन्य मित्रों के साथ होटल गई थीं, जिसमें 200 मेहमान शामिल होने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493