इस्तांबुल में तकसिम चौराहे के पास इस्तीकलाल एवेन्यू में वार्षिक एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और इंटरसेक्स) प्राइड परेड में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए।
हालांकि, तुर्की प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही इस परेड पर प्रतिबंध लगा दिया था, पर फिर भी यह रैली हुई।
समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें दो विदेशी भी हैं। पुलिस ने इस्तीकलाल एवेन्यू की गलियों में भी कई अन्य लोगों का पीछा किया।
‘हुर्रियत डेली’ के मुताबिक, जर्मन ग्रीन पार्टी के नेता वॉल्कर बेक और यूरोपीय संसद की सदस्य टेरी रेनत्के को बाद में रिहा कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath