मुख्य भूमिकाएं मेरी प्राथमिकता नहीं : नवाजुद्दीन

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। सहायक भूमिकाओं से भी दर्शकों के दिलोंदिमाग पर छा जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि मुख्य भूमिकाएं उनकी प्राथमिकता नहीं हैं।

नवाजुद्दीन ने आईएएनएस को बताया, “मैं मेरी मुख्य भूमिका वाली फिल्में कर रहा हूं, लेकिन पटकथा मजेदार होनी चाहिए। मैं सिर्फ मुख्य भूमिकाओं की तलाश में नहीं हूं। मेरे लिए मुख्य भूमिका निभा मेरी प्राथमिकता नहीं है। पटकथा दिलचस्प एवं रोमांचक होनी चाहिए।”

हाल में उनकी ‘रमन राघव 2.0’ फिल्म रिलीज हुई है।

उन्होंने कहा, “अच्छा लगता है कि कई फिल्मकारों ने मेरे काम को सराहा है और वे मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मुझे और ज्यादा काम मिल रहा है, लेकिन बतौर एक कलाकार आपको अपने अंदर चुनने की आदत भी पैदा करनी होगी।”

‘रमन राघव 2.0’ में नवाजुद्दीन की सीरियल किलर की भूमिका को जबर्दस्त सराहना मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493