श्रीनगर, 27 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायकों ने सोमवार को घाटी के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विधानसभा से बहिर्गमन किया।
घाटी के लिए एक आईर्आईटी और एक आईआईएम को मंजूरी नहीं देने के कारण नेकां विधायक राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने पंपोर हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरात हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की। वे अपनी सीट से खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। लश्कर-ए-तैयबा के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान शहीद हो गए थे और 22 अन्य घायल हो गए थे।
हमला करने वाले लश्कर के दो आतंकवादी भी गोलीबारी में मारे गए।
dharmpath.com dharmpath