कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। देश का इस्पात निर्यात मई में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 69 प्रतिशत बढ़कर 6.41 लाख टन हो गया और आयात में 2.4 फीसदी वृद्धि हुई।
जॉइंट प्लांट कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है, “अप्रैल-मई 2017 में कुल फिनिस्ड इस्पात का निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 102 प्रतिशत बढ़ कर 13.87 लाख टन हो गया। मई में कुल निर्यात 6.41 लाख टन था, जो अप्रैल 2017 से 14.1 प्रतिशत कम था। लेकि मई 2016 से 69 प्रतिशत अधिक था।”
कुल फिनिश्ड इस्पात का आयात मौजूदा वित्तवर्ष के प्रथम दो महीनों में 10.62 लाख टन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 11.4 प्रतिशत कम था।
रिपोर्ट में कहा गया है, “मई 2017 में कुल आयात 5.58 लाख टन था, जो अप्रैल 2017 के मुकाबले 10.7 प्रतिशत अधिक था और मई 2016 के मुकाबले 2.4 प्रतिशत अधिक था।”
मौजूदा वित्तवर्ष के प्रथम दो महीनों में पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि के मुकाबले देश में कुल फिनिश्ड इस्पात की खपत 4.2 प्रतिशत बढ़कर 137.85 लाख टन रही। ऐसा बिक्री के लिए उत्पादन बढ़ने के कारण हुआ।
पिछले महीने कुल खपत 74.91 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुबाकले एक प्रतिशत अधिक रही।
मई में बिक्री के लिए कुल फिनिश्ड इस्पात का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 4.4 प्रतिशत बढ़कर 90.66 लाख टन रहा।
लेकिन अप्रैल में उत्पादन सात प्रतिशत अधिक था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एसएआईएल, आरआईएनएस, टीएसएल, एस्सार, जेएसडब्ल्यूएल और जेएसपीएल ने मौजूदा वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि के दौरान कुल मिलाकर 102.34 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।
dharmpath.com dharmpath