इस्पात सचिव सेल के अंतरिम सीएमडी बने

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। इस्पात सचिव राकेश सिंह ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने सीएस वर्मा की जगह ली है, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल नियमित सूचना में गुरुवार को कहा, “कार्यकाल पूरा होने पर और इस्पात मंत्रालय के 10 जून के आदेश का पालन करते हुए वर्मा 10 जून 2015 की तिथि से सेल के सीएमडी पद से हट गए हैं।”

कंपनी ने साथ ही कहा सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

वर्मा जून 2010 को पांच साल के लिए सेल के सीएमडी बनाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493