बिहार : अपहरण के मामले में पुलिस का जवान गिरफ्तार

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पुलिस का एक जवान भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, पटना के बेउर स्थित हरिश्चंद्र नगर निवासी और ट्रेवल एजेंसी ब्रोकर सुनील कुमार का अपहरण गत शनिवार को सिपारा इलाके से कर लिया गया था। इसके बाद अपहर्ताओं ने सुनील के परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। सुनील के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सचिवालय थाना में पदस्थापित पुलिस के जवान दीपक कुमार की वारदात में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तत्काल दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ प्रारंभ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस जवान ने अपहरण मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पटना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर अपहृत युवक को छुड़ा लिया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस के जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493