इस्लामिक संगठन की इराक में आतंकवाद के खात्मे की अपील

बगदाद, 12 जून (आईएएनएस)। इस्लामिक वैज्ञानिक, एवं सांस्कृतिक संगठन (आईएसईएससीओ) ने बगदाद में शुक्रवार को हुए आतंकवादी बम हमलों की निंदा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईएसईएससीओ ने कहा कि इराक में आतंकवाद यहां की तनावपूर्ण गतिविधियों को समुचित तरीके से नहीं निपटा पाने का परिणाम है।

इसने इराकी नेताओं से इस गंभीर समस्या से निपटने का आह्वान किया और कहा कि इसके कारण इराक की एकता, संप्रभुता और अखंडता को खतरा है।

संगठन ने आतंकवाद, सांप्रदायिकता और असहिष्णुता के सभी प्रकारों को खारिज करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493