अमेरिका के फ्लोरिडा कीज (उष्णकटिबंधीय द्वीपों का एक समूह) में तीन साल तक छह संस्थानों के शोधार्थियों द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला कि मछली पकड़ने की अधिकता और प्रदूषण के कारण पूरी दुनिया में प्रवाल नष्ट हो रहे हैं।
‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में इस सप्ताह प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, ये कारक समुद्री प्रवालों को कमजोर कर रहे हैं, जो अब भयावह स्तर तक पहुंच चुका है।
इस समय ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ के 25-35 फीसदी प्रवाल खत्म हो चुके हैं।
अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन डिविजन ऑफ ओशन साइंसेज के कार्यक्रम निदेशक डेविड गैरिसन ने बताया, “हमें यह जानने की जरूरत है कि किस प्रकार मानवीय गतिविधियों के कारण प्रवालों की पारिस्थितिकी प्रभावित हो रही है।”
dharmpath.com dharmpath