इस्लामिक स्टेट के मलेशियाई आतंकवादी की मां को जेल

कुआ लालम्पुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मलेशियाई आतंकवादी की मां को फेसबुक खातों के जरिये आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए 30 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

‘द मलेशियन स्टार’ की रपट के मुताबिक, 55वर्षीया आजिया यूसुफ को शुक्रवार को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कामरद्दीन हाशिम ने यह सजा सुनाई। सजा की यह अवधि 28 अप्रैल, 2014 को आजिया की गिरफ्तारी से ही लागू होगी।

अदालत में पेश तथ्यों के अनुसार, पुलिस ने आजिया को पिटालिंग जाया में एक मकान से हिरासत में लिया। इससे पहले सूचना मिली थी कि वह आपराधिक मामलों में लिप्त है। पुलिस ने कंप्यूटर और फोन जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आजिया के दो फेसबुक खाते थे, जिसमें से पहला दिसंबर 2013 में उसकी बेटी ने खोला था, इसके बाद उसके बेटे अबू उबैदा ने खाता बनाया। माना जाता है कि अबू उबैदा इस्लामिक स्टेट गिरोह में शामिल है और सीरिया में सक्रिय है।

आजिया ने अपने फेसबुक खातों और सोशल मीडिया पर सीरिया में अपने बेटे का स्टेटस अपलोड किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493