लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर कई स्वर्ण मुद्राओं की तस्वीर डाली है और उन्हें अपनी मुद्रा बताया है।
लंदन के समाचार पत्र टेलीग्राफ की बुधवार की एक रपट के मुताबिक, मुद्राओं पर आईएस अंकित है। आतंकवादी संगठन ने कहा है कि एक स्वर्ण मुद्रा का मूल्य 139 डॉलर के बराबर है। रपट में कहा गया है कि आतंकी संगठन ने अपनी मुद्रा ढलवाने का काम शुरू कर दिया है।
गत वर्ष नवंबर में समूह ने कहा था कि वह अपना अलग सिक्का चलाएगा।
यह सिक्का मूल दीनार सिक्के पर आधारित है, जिसका उपयोग 634 ईस्वी पूर्व उस्मान के खलीफा के दिनों में होता था।
आतंकी संगठन ने सात सिक्के चलाने की घोषणा की थी, जिसमें उसने कहा था कि दो सिक्के सोने के, तीन चांदी के और दो तांबे के होंगे।
सोने के सिक्के पर गेहूं की सात बालियां और विश्व का मानचित्र भी अंकित किया जाना था।
इससे पहले आतंकी संगठन के समर्थकों ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर संभावित सिक्कों की कई तस्वीरें साझा की थी।
dharmpath.com dharmpath