शरीफ ने पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के सुरक्षा तंत्र को सराहा

इस्लामाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को नव नियुक्त सामरिक योजना प्रमुख के साथ बैठक कर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम, प्रक्षेपा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम पर चर्चा की तथा कार्यक्रमों के सुरक्षा तंत्र की सराहना की।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि ‘हमारे हथियार सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं’।

समाचार पत्र ‘डान’ ने शरीफ के हवाले से कहा है कि सामरिक योजना विभाग (एसपीडी) ने पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

ख्वाजा आसिफ ने 16 जून को कहा था कि यदि भारत युद्ध छेड़ता है तो इस्लामाबाद उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

उन्होंने आगे कहा था, “अगर जरूरत पड़ी तो हम भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकते हैं।”

एसपीडी के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मजहर जमील ने इस बात के लिए सरकार का आभार जताया कि उसने उनपर भरोसा किया। उन्होंने शरीफ को आश्वस्त किया कि वह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे।

एसपीडी पाकिस्तान की राष्ट्रीय कमांड अथॉरिटी का अहम हिस्सा है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। एसपीडी पाकिस्तान के संपूर्ण परमाणु कार्यक्रम एवं सामरिक क्षमता संरचना पर नियंत्रण रखती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493