लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने लंदन में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में चार लोग मारे गए जिनमें हमलावर भी शामिल है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, “तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने एक बयान जारी कर वेस्टमिंस्टर में हमले की जिम्मेदारी ली है।”
एजेंसी ने कहा, “इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने अपनी समाचार एजेंसी के जरिए दावा किया है कि वेस्टमिंस्टर हमलावर इस्लामिक स्टेट का एक सैनिक था।”
dharmpath.com dharmpath