उप्र : मंत्री ने किया एनेक्सी के मीडिया सेंटर का औचक निरीक्षण

इस दौरान राज्यमंत्री ने साफ-सफाई अभियान की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा विगत दिनों निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

तिवारी ने मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार करते हुए उनकी समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों की सुविधा के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

इस अवसर प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल एवं सूचना निदेशक सुधेश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493