इस्लाम के अपमान पर मिस्र की लेखिका को जेल

काहिरा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की एक अदालत ने धर्मनिरपेक्ष लेखिका फातिमा नाउत को इस्लाम के अपमान के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन वर्षो की जेल तथा 2,550 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई है।

‘अल-अहराम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद की पूर्व उम्मीदवार फातिमा दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें एक महीने के अंदर इस्लाम के अपमान का दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा दी गई है।

जेल की सजा तत्काल प्रभावी होगी, हालांकि फातिमा जेल में होते हुए एक अपील दायर कर सकेंगी।

अक्टूबर महीने में अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने ईद के मौके पर भेड़ों की बलि देने की परंपरा को मानव द्वारा सबसे बड़े नरसंहार की संज्ञा दी थी।

फातिमा ने समाचार पत्र ‘अल-मासरी अल-यूम’ में ईद पर भेड़ों की बलि की परंपरा की आलोचना की थी।

पूछताछ के दौरान फातिमा ने फेसबुक पर पोस्ट करने की बात कबूल की, लेकिन इस्लाम का अपमान करने के इरादे से इंकार किया।

इससे पहले, टेलीविजन एंकर इस्लाम बेहेरी को दिसंबर में जेल की सजा सुनाई गई थी। उनपर एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के कुछ उपदेशों पर सवाल उठाने का आरोप था।

मिस्र में अभिव्यक्ति की आजादी पर सार्वजनिक बहस के बीच अल-बेहेरी तथा फातिमा की सजा सामने आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493