इस बार मां गंगा भी मोदी को सजा देंगी : मायावती

बसपा प्रमुख ने रोहनियां में आयोजित जनसभा में कहा, “सपा-भाजपा के जो लोग सड़कें नापने की कोशिश कर रहे हैं, वह इनकी दयनीय स्थिति को दिखाता है।” उनका इशारा रोड शो के चलन पर था।

उन्होंने कहा कि रोड शो में बाहर से भीड़ बुलाई गई थी, लेकिन यह भीड़ वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यह भीड़ ज्यादातर उन जिलों से बुलाई गई, जहां चुनाव हो चुके हैं।

मायावती ने कहा, “रोड शो से केवल माहौल बनाया गया है। लेकिन वोट स्थानीय लोग देते हैं, जो हमारी रैली में मौजूद हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चमचों से खुद पर पुष्पवर्षा करा रहे हैं। लेकिन, अंदर ही अंदर मोदी के चमचे भी दुखी हैं। यूपी ने गोद लिए बेटे को गुजरात भेजने का मन बना लिया है।”

मायावती ने कहा, “मोदी ने मां गंगा की सफाई नहीं की। इस बार आप लोगों के साथ ही मां गंगा भी उन्हें सजा देंगी।”

सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “सपा सरकार में सरकारी अधिकारियों के तबादले में भारी भेदभाव होता है। सपा का अपना बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा। वाराणसी जिले में मुस्लिम समाज के लोगों का वोट भी बंट जाएगा। मुस्लिम समाज को अपना वोट सपा को नहीं देकर बसपा को देना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493