लॉस एंजेलिस, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोजामंड पाइक का कहना है कि उन्होंने नई फिल्म ‘हॉस्टाइल’ की शूटिंग के दौरान क्रिश्चियन बेल से बेमुश्किल ही बात की होगी।
पाइक ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर बेल से बात नहीं की क्योंकि इससे शूटिंग प्रक्रिया ठीक ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिली।
पाइक ने डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके को बताया, “क्रिश्चियन और मैंने मुश्किल ही एक-दूसरे से बात की और हम बेमुश्किल ही एक-दूसरे को जानते हैं।”
पाइक ने फिल्म में एक विधवा का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार के लोगों की हत्या के बाद संघर्ष कर रही है।
dharmpath.com dharmpath