मेरी पत्नी मुझे अशुभ मानती हैं : इमरान हाशमी

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी पत्नी परवीन जब पोकर खेल रही होती हैं तो वह उन्हें अपने आसपास नहीं रहने देती हैं।

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी पत्नी परवीन जब पोकर खेल रही होती हैं तो वह उन्हें अपने आसपास नहीं रहने देती हैं।

इमरान ने अपने बयान में कहा, “मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी इस खेल में माहिर हैं। जब भी वह अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वह मुझे अपने आसपास नहीं फटकने देती क्योंकि वह मुझे अशुभ मानती हैं।”

अभिनेता ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु में आयोजित ‘द स्पाटर्न पोकर्स इंडिया पोकर चैंपियनशिप अवार्ड्स सेरेमनी’ के दौरान खेल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पोकर के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आ रहा है और इसे खेल समझा जाने लगा है।

इमरान आखिरी बार फिल्म ‘बादशाहो’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493