मेलबर्न, 21 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा एफ-1 चैम्पियन मसिर्डीज टीम के लुइस हेमिल्टन ने कहा है कि वह इस सीजन में फेरारी टीम के साथ कड़ी टक्कर की उम्मीद कर रहे हैं।
अभ्यास सत्र में पहले स्थान पर रहने के बाद भी हेमिल्टन सत्र की पहली रेस-आस्ट्रेलियन ग्रां पी नहीं जीत सके।
मेलबर्न पार्क में खराब शुरुआत के बाद हेमिल्टन अपनी ही टीम के साथी निको रोसबर्ग के हाथों हार गए। फेरारी के सबास्टियन विटल तीसरे स्थान पर रहे।
हेमिल्टन ने कहा, “रेस में फेरारी की रफ्तार कुल मिलाकर काफी अच्छी रही। यह टीम अलग टायर और अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। ऐसे में मैं इस साल फेरारी की ओर से कुछ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath