इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली-सितंबर का दूसरा हफ्ता चल रहा है और अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. दरअसल, देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते बैंक लगातार 3 दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि, गुरुवार यानी 10 सितंबर तक ज्यादातर जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इन दिन तक कोई बड़ी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टी नहीं है.11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय चुनाव की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह छुट्टी पूरे राजस्थान या देशभर के सभी बैंकों पर लागू नहीं होगी. इसके अलावा, 11 सितंबर को बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का भी ऐलान किया गया है. ऐसे में कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

12 सितंबर महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए भी बैंक बंद रहेंगे. RBI के नियमों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाओं में छुट्टी रहती है. इसके ठीक अगले दिन यानी 13 सितंबर, रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह 11, 12 और 13 सितंबर को कुछ जगहों पर लगातार तीन दिन बैंक ब्रांच बंद रहने की स्थिति बनेगी.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493